HomeUttarakhandAlmoraध्रुव नेगी ने ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण...

ध्रुव नेगी ने ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS
Yonex-Sunrise All India Junior Ranking Badminton Tournament 2024 at Telangana

देहरादून। उत्तराखंड के ध्रुव नेगी (Dhruv NEGI) ने ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 सिंगल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में में दिल्ली के गिन पाल को 21-16, 23-21 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

ध्रुव नेगी ने सेमी फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के निकोलस नेथन राज को 21-13, 21-16 से हराया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना के प्रणव राम को 21-14, 21-10 से हराया। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव अच्छी फॉर्म में है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी अपनी नंबर एक पायदान पर काबिज़ है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

ध्रुव के कोच डीके सेन ने बताया कि ध्रुव ने अच्छा प्रदर्शन करके, लगातर दो ऑल इंडिया रैंकिंग प्रतियोगिता उदयपुर और तेलंगाना जीती है। इसी तरह उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी है।

ध्रुव नेगी ने बताया कि उनके सभी कोच व सपोर्ट स्टाफ की मदद से वह इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पाये हैं। ध्रुव प्रकाश पादुकोण अकादमी बैंगलोर में अपने कोच प्रकाश पादुकोन, विमल कुमार, डीके सेन व लोकेश नेगी के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उनके शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने ध्रुव और उनके कोच को बधाई देते हुए भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments