HomeUttarakhandAlmoraभड़का आक्रोश : अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता को बचाने का...

भड़का आक्रोश : अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता को बचाने का आरोप

ADVERTISEMENTS

📌 महिला कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद भाजपा सरकार पर उसे बचाने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने यहां चौघानपाटा में सीएम का पुतला फूंका। इससे पूर्व हुई सभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की गई।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को महिला कांग्रेस के नेतृत्व में तमाम कार्यकत्री यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुई। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस तरह अजय कुमार भाजपा संगठन मंत्री का नाम सामने आ रहा है जिसका जिक्र अंकिता के पिता ने पुलिस को लिख कर दिया है, उनको भाजपा की प्रदेश सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा सिर्फ भाषणों में ही नजर आ रहा है। हकीकत में प्रदेश में महिला सुरक्षा एक बड़ा सवाल बनकर रह गई है। कहा कि मामले में अंकिता के पिता ने जिस आरएसएस नेता व वीआईपी का नाम लिया है। उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह, यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, आनंदी पांडे, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, किरन आर्या, धीरा तिवारी, प्रिति बिष्ट, लता तिवारी, तारा तिवारी, लीला जोशी, पितांबर पांडे, अख्तर हुसैन, वैभव पांडे, कमन खान, शरद चंद्र साह, किशन लाल, अरविंद रौतेला, एनडी पांडे, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह देवली, वीरेंद्र सिंह, पवन मेहरा, रोहित रौतेला, विनोद वैष्णव, मनोज सनवाल, फैमिना खान, ललित सतवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments