ब्रेकिंग न्यूज : महिला और उसके प्रेमी की हत्या, अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले शव

0
हत्या की आशंका।
सांकेतिक फोटो

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में महिला और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह दोनों के शव गांव में ही अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थलों पर गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला विचित्र की है। मृतकों में गांव का 27 वर्षीय युवक संजीव लोधी पुत्र छविनाथ और 27 वर्षीय रीतू पत्नी गौरव लोधी है। गांव में डिप्टी सिंह के मकान के पीछे संजीव का शव पड़ा मिला, पास ही स्थित हाकिम सिंह के मकान के पास रीतू का शव पड़ा था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी गौरव लोधी की तलाश जारी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार संजीव और रीतू के बीच प्रेम संबंध थे। इसकी भनक रीतू के पति गौरव को लग गई। मृतक संजीव के परिजनों ने गौरव पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। रीतू के दो बच्चे भी हैं। पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS