HomeUttarakhandAlmoraबेतालेश्वर महादेव में माघी खिचड़ी स्थगित, अब इस तिथि को होगा आयोजन

बेतालेश्वर महादेव में माघी खिचड़ी स्थगित, अब इस तिथि को होगा आयोजन

ADVERTISEMENTS

📌 राम लला प्राण—प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ववत

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक बेतालेश्वर महादेव मंदिर में रविवार 21 जनवरी, 2024 को प्रस्तावित माघी खिचड़ी का आयोजन इस दिन एकादशी तिथि के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब यह आयोजन 28 जनवरी, 2024 रविवार को होगा।

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि पूर्व निर्धारित 21 जनवरी 2024 को एकादशी तिथि होने के कारण माघी खिचड़ी को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब माघी खिचड़ी का आयोजन 28 जनवरी, 2024 रविवार को होगा।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बेतालेश्वर में निर्धारित आयोजन पूर्ववत होगा। दोपहर 3.30 बजे से सुंदरकांड पाठ, सांयकाल दीपोत्सव व आतिशबाजी तथा महाआरती का आयोजन होगा। साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जायेगा।

उन्होंने 22, 24 तथा 28 जनवरी 2024 को होने जा रहे आयोजनों में सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments