HomeUttarakhandBageshwarकपकोट: झूले—चर्खे सजे, नौकायन को तैयार हो रही कृत्रिम झील

कपकोट: झूले—चर्खे सजे, नौकायन को तैयार हो रही कृत्रिम झील

👉 उत्तरायणी मेले की जोरशोर से चल रहीं तैयारियां

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट में भी उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोर—शोर से चल रही हैं। केदारेश्वर मैदान के समीप नौकायन के लिए कृत्रिम झील का निर्माण किया जा रहा है। झूला-चर्खा आदि भी लग गए हैं। बाहर से व्यापारी भी पहुंचने लगे हैं। मेलार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि उत्तरायणी मेले को भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। पहली बार मेलार्थी सरयू की लहरों में अठखेली करेंगे। जिसके लिए कृत्रिम झील का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा बाहर के व्यापारी भी पहुंचने लगे है। झूला-चर्खा आदि भी लग गए हैं। मेलार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। बिजली, पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देश नगर पंचायत को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले को यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कई भी किसी भी प्रकार की चूक नहीं रहने दें। दानपुर घाटी का घुघतिया मेला पौराणिक है। उत्तरायणी पर्व पर स्नान आदि की परंपरा भी है। सरयू नदी को समतल किया जा रहा है। जहां विभिन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments