HomeAccidentलालकुआं : साल के पहले दिन दो परिवारों में कोहराम, दो युवकों...

लालकुआं : साल के पहले दिन दो परिवारों में कोहराम, दो युवकों की हादसे में मौत

लालकुआं समाचार | यहां कोतवाली क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखा जा रहा है, 31st की देर रात 2 बजे करीब मुक्तिधाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मृतक युवकों की पहचान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू पुत्र राम श्रेष्ठ जबकि दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय अजीत कुमार मंडल पुत्र पंचानन मंडल निवासी घोड़ानाला के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बलवंत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के पास दोनों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटरसाइकिल सावर बलवंत और अजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 की मदद से हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। इधर नववर्ष के दिन दो युवकों की हुई एक साथ मौत से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments