HomeUttarakhandNainitalउत्तराखंड : संविदा कर्मी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली,...

उत्तराखंड : संविदा कर्मी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

Haridwar News | हरिद्वार जिले में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी नाथ नगर में भेल के संविदा कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। जब पूर्वी नाथनगर निवासी 38 वर्षीय विजयंत चौधरी पुत्र जसवंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। तीन खोखे कारतूस भी बरामद हुए। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विजयंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments