HomeUttarakhandAlmoraUKSSSC की परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा नगर में यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

UKSSSC की परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा नगर में यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission) द्वारा आयोजित परीक्षा अल्मोड़ा नगर में कल 31 दिसंबर को होगी। जिसके लिए ट्रैफिक प्लान में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीओ यातायात अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा कल 31 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया गया है।

रविवार को अल्मोड़ा नगर की माल रोड पर प्रातः 08 बजे से अपराह्न समय 02 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त धारानौला रोड, एलआरसाह रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि उक्त के दृष्टिगत सभी से अनुरोध है कि कल 31 दिसंबर, 2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक प्लान) का पालन करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments