HomeAccidentViral Video : होटल के बाहर झगड़ रही लड़की को कार से...

Viral Video : होटल के बाहर झगड़ रही लड़की को कार से कुचला, मौत

ADVERTISEMENTS

Insights : होटल से पार्टी कर निकले चार दोस्तों की आपस में किसी बात पर बहस हो गई। झगड़ा बढ़ जाने पर गुस्साये उनके एक साथी ने सड़क पर खड़े लड़का और लड़की पर कार चढ़ा दी। कार से कुचले जाने के कारण युवती की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

News Detail : CNE DESK/प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मंगलवर को राजस्थान के जयपुर में एक खौफनाक वारदात हुई। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में गिरधर मार्ग पर स्थित एवरलैंड विश होटल के बाहर एक लड़की को कार से कुचल दिया गया।

चार दोस्तों के बीच हुआ विवाद, फिर लड़की पर चढ़ा दी कार

बताया जा रहा है कि मंगेश अरोड़ा, राजकुमार जाट, उमा सुथार और एक अन्य युवती पार्टी करने होटल पहुंचे। रात होटल में गुजारने के बाद मंगलवार को सुबह पांच बजे यह लोग बाहर निकले। तभी सड़क पर इन चारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साए मंगेश अरोड़ा ने सड़क पर रास्ता रोक रहे राजकुमार व उमा पर कार चढ़ा दी। राजकुमार तो टक्कर में दूर गिर गया, वहीं उमा कार के नीचे आ गई। सरेराह लड़की को कार से कुचला गया और इसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो गया।

सीसीटवी में पूरी वारदात कैद

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इस बीच पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, पर इलाज के दौरान उमा की जान चली गई।

इधर इस मामले में घायल राजकुमार का कहना है कि मंगेश ने उसकी दोस्त उमा के साथ गलत बात और छेड़छाड़ की थी। जो उनके बीच झगड़े की वजह बना। उसने बताया कि कार से कुचले जाने से पूर्व मंगेश ने उन पर बेसबॉल से हमले का भी प्रयास किया था। बाद में कार चढ़ा दी। पुलिस के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लड़की को कार से कुचला

Viral Video Click Now

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments