HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा कल हर बूथ पर मनाएगी सुशासन दिवस

अल्मोड़ा: भाजपा कल हर बूथ पर मनाएगी सुशासन दिवस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती कल सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में पार्टी कार्यालय पातालदेवी में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के लिए सभी जिला पदाधिकारियों व मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

ADVERTISEMENTSAd

बैठक में कहा गया कि 25 दिसम्बर को पूरे जिले के हर बूथ पर भाजपा सुशासन दिवस मनाएगी। अल्मोड़ा नगर मंडल द्वारा पार्टी कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके उपरान्त नगर पालिका परिषद् के हाल में भव्य कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, कार्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, महेश विष्ट, संजय डालाकोटी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, गिरीश खोलिया व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments