HomeAccidentखैरना : शराब पीकर वाहन चलाने पर 02 गिरफ्तार, 01 वाहन सीज

खैरना : शराब पीकर वाहन चलाने पर 02 गिरफ्तार, 01 वाहन सीज

📌 शराब के नशे में कार में मार दी टक्कर

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। खैरना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शराब के नशे में दुर्घटना करने पर दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक टैक्सी चालक हरतपा नैनीताल निवासी को वाहन संख्या UK13TA0939 को शराब पीकर वाहन चलाने पर 185/202 MV act में गिरफ्तार किया गया और लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को प्रेषित की जा रही है।

शराब के नशे में कार में मार दी टक्कर
शराब के नशे में कार में मार दी टक्कर

दो वाहनों की टक्कर की सूचना पर पहुंची पुलिस

चौकी खैरना में डायल 112 द्वारा सूचना मिली कि चमडिया के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा पाया कि वाहन मोटरसाइकिल संख्या UK04AG2995 को मौना नैनीताल निवासी चालक, चलाकर हल्द्वानी से मौना जा रहा था‌।

चेक करने पर चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाकर चमड़िया के पास बागेश्वर की ओर से आ रही टैक्सी कार संख्या UK02TA2618 में टक्कर मार दी। जिसे अंतर्गत धारा 185/181/39/192/202/207 एमबी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया।

अन्य 03 वाहन‌ चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने चालान कर रुपये तीन हजार संयोजन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल राजेंद्र सती शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments