HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: केंद्र सरकार की 17 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक...

अल्मोड़ा: केंद्र सरकार की 17 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे—तोमर

👉 जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की 17 महत्वपूर्ण योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस ग्राम पंचायत में यात्रा रथ पहुंचता है, वहां अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि दो—तीन दिन पूर्व ही लोगों को इसकी सूचना मिले। तत्पश्चात जिस दिन रथ ग्राम पंचायत में आता है, तो अधिक से अधिक लोगों को एकत्रित कर लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इसकी सूचना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रथ के ग्राम पंचायत में पहुंचने से पूर्व ही पात्र लोगों की लिस्ट तैयार कर ली जाए। जिलाधिकारी ने ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं, जो कार्यक्रम के आयोजन की निगरानी करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments