HomeNationalमोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। मोहन यादव राज्य के 19वें मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने पद के साथ ही गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

इस समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार मंच के समीप ही एक और भव्य मंच तैयार किया गया था, जिस पर विभिन्न साधु संत मौजूद थे। साधु संतों ने शंखनाद भी किया।

मध्यप्रदेश के 16वें विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कुल 230 सीटों में से 163 सीटों पर विजय हासिल कर अपनी सरकार बरकरार रखी है। हाल ही में भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. मोहन यादव को नेता चुना गया था। मोहन यादव राज्य के 19वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments