HomeUttarakhandAlmoraअंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के ध्रुव नेगी ने जीता कांस्य पदक

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के ध्रुव नेगी ने जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर। APACS कजाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला (06 – 10 अक्टूबर), 2023 में शटलर ध्रुव नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष एकल वर्ग में ध्रुव नेगी ने अपने पहले सीनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

APACS Kazakhstan International Series 2023 : ध्रुव नेगी को सेमीफानल में कनाडा के ज़ियाओ डोंग शेंग से कडे मुकाबलें में 21-15, 16-21, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा । ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलें में मलेशिया के सी ज़ी लोक को 21-14, 21-10 , तथा प्री क्वार्टर मुकाबल में अपने देश के हर्ष अरोरा को 21-18, 21-13 से हराया। ध्रुव नेगी प्रकाश पादुकोण अकादमी में अपने कोच प्रकाश पादुकोन, विमल कुमार, डी के सेन और लोकेश नेगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ध्रुव नेगी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उक्त जानकारी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है।

खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, वॉलीबॉल में न्याय पंचायत खत्याड़ी प्रथम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments