HomeUttarakhandAlmoraदुखद : सीओ रानीखेत तिलक राज वर्मा का दिल का दौरा पड़ने...

दुखद : सीओ रानीखेत तिलक राज वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

✒️ पुलिस परिवार में शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का आज मंगलवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया। पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है।

ADVERTISEMENTSAd

​स्व. तिलक राज वर्मा संक्षिप्त परिचय

उल्लेखनीय है कि तिलक राम वर्मा 10 फरवरी, 1998 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। 26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत 15 अगस्त, 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

विभाग में छाया शोक, श्रद्धांजलि

पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया।

इधर पुलिस विभाग में उनके निधन से शोक छा गया है। वक्ताओं ने कहा कि लिक राज वर्मा के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। तमाम पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए संवेदना जताई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments