राइंका अल्मोड़ा में एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता, रोचक मुकाबले

0
एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता
एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के ​खेल मैदान में नगर पंचायत खत्याड़ी खेल महाकुम्भ की अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक/बालिका एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राइंका नंदन सिंह बिष्ट ने किया।


ADVERTISEMENTS
एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता

प्रतियोगिताओं में कुल 800 बालक/लालिका ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 की 60 मीटर दौड़ में प्रथम रितिक कुमार, द्वितीय विशाल जोशी व तृतीय राहुल कुमार रहे।

बालिका वर्ग में हिमानी लटवाल प्रथम, दीक्षा जोशी द्वितीय व तृतीय मानसी रही। 600 मीटर दौड़ में ललित टम्टा, हर्षित सिंह बिष्ट, साहिल सिंह नेगी एवं बालिका वर्ग में पलक भण्डारी, हिमानी लटवाल, विनीता भट्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

100 मीटर अंडर-17 में मेधा कनवाल, ममता भट्ट, रश्मि आर्या एवं बालक वर्ग में कमल जोशी, विशाल सिंह कनवाल, तरुण लटवाल एवं 400 मी० दौड में अंजली रावत, उपासना ढैला, भावना मेर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में अरुण सिंह, प्रथम जोशी व पियूष बिष्ट क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे।

एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता

अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता बालिका स्टेडियम प्रथम द्वितीय एडम्स रही, बालक वर्ग स्टेडियम प्रथम विवेकानन्द द्वितीय, न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। अण्डर 17 बालिका आर्य कन्या प्रथम व एडम्स द्वितीय रहे।

इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में सीआरसी दीपक वर्मा, संजय जोशी, पंकज मेर, गजेन्द्र बिष्ट, संजय प डेनियल, हरीविलास पनेरु, कमल जोशी, आलोक पांगती, देवेन्द्र कुमार टम्टा, नीरू पाण्ड, मनीषा तिवारी, कमला पिलस्वाल, प्रतिभा वर्मा किरन वर्मा, ममता पटवाल, उर्मिला भट्ट, हिमानी भण्डारी, सुनीता चन्द्र, गायत्री, वीना रानी व अन्य उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी पी०एस० जगपांगी व अनिल सनवाल, संजय भस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अत्रेय सयाना जी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS