HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को बनाया हवस का...

बागेश्वर : अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वर | गरुड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के एक गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित के विरुद्ध पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के एक गांव में उसी गांव के एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। राजस्व पुलिस ने इस मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला ने बताया कि नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments