HomeUttarakhandAlmoraBig News : अल्मोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, नृसिंहबाड़ी से गिरफ्तार

Big News : अल्मोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, नृसिंहबाड़ी से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 साथियों संग बुजुर्ग नागरिक से की थी लूट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आखिरकार लूट की वारदात को अंजाम देने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

यह है मामले का घटनाक्रम

गत 17 नवंबर, 2023 को गंगा दत्त पाण्डेय निवासी पोखरखाली अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर एक तहरीर दी। जिसमें कहा कि उनके घर जाते समय रात 09.30 बजे एक वारदात हुई। एडम्स तिराहे से साई बाबा मंदिर जाने वाले रास्ते पर 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर धमकी दी। जिस दौरान वादी का मोबाइल फोन व कान की बाली व 04 हजार रूपये छीन लिये। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।

एसएसपी ने लिया मामले का संज्ञान

एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु ने इस मामले का संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अज्ञात अभियुक्तों का पता लगाकर उनकी यथा शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

एक्शन में आई पुलिस टीम, धरा गया आरोपी

पुलिस टीम द्वारा अज्ञात की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर दिन-रात ठोस सुरागरसी-पतारसी की गई। अथक प्रयासों से आज नगर के वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया गया।

नृसिंहबाड़ी मोहल्ले से थापा गिरफ्तार

घटना संलिप्त अभियुक्त जीवन थापा को नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 460 रुपये व 01 कीपैड मोबाईल मिला। जो इनके द्वारा वरिष्ठ नागरिक मुकदमा वादी से लूटा गया था।

भरत सिंह की तलाश

थापा द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्त का नाम भरत सिंह बताया गया। दोनों के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में धारा 323/504/506/394/411 भादवि के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई है।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जीवन थापा उम्र 24 वर्ष पुत्र स्व. विक्रम थापा उर्फ लम्बो थापा नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा का रहने वाला है। आरोपी द्वारा एडम्स तिराहे पर एक वरिष्ठ नागरिक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में संलिप्त दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

यह हुई बरामदगी

आरोपी से 480 रुपये व 01 कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। उसका आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी एनटीडी उपनिरीक्षक बिशन लाल व कांस्टेबल खुशाल राम शामिल रहे।

Love Story : खुशबू बानो का नहीं हुआ था अपहरण ! मामले में आया नया मोड़

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments