HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दो बच्चों की मां एक माह से लापता, पता नहीं चला

बागेश्वर: दो बच्चों की मां एक माह से लापता, पता नहीं चला

ADVERTISEMENTS

👉 पति ने दर्ज कराया है अपहरण का मामला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां दो बच्चों की मां एक माह से लापता है। क्षेत्रीय पटवारी के यहां अपहरण का मामला दर्ज है, लेकिन अभी तक उसे बरामद नहीं किया जा सका है। जिससे स्वजन परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

गरुड़ तहसील के लखनी गांव निवासी नवल किशोर ने बताया कि 8 नवंबर को उनकी पत्नी सीएचसी बैजनाथ गई थी। वह चिकित्सक को दिखाने की बात कर रही थी। तब से घर नहीं लौटी। रिश्तेदारी आदि में भी उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 21 नवंबर को क्षेत्रीय पटवारी के यहां प्राथमिकी दी। अपरहण में मामला दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्हें पत्नी के साथ अनहोनी होने की आशंका सता रही है। उन्होंने जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। इधर, तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने कहा कि मामले में खोजबीन की जा रही है। क्षेत्रीय पटवारी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments