HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उप निरीक्षक नित्वाल व अपर उप निरीक्षक जोशी सेवानिवृत्त, विदाई दी

अल्मोड़ा: उप निरीक्षक नित्वाल व अपर उप निरीक्षक जोशी सेवानिवृत्त, विदाई दी

ADVERTISEMENTS

👉 शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस महकमे द्वारा पुलिस लाइन में आज एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त होने पर उप निरीक्षक दूरसंचार पूरन सिंह नित्वाल व अपर उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी को विदाई दी गई।

विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कार्मिकों के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की सराहना की गई। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साझा किया और सभी को कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करने के लिए प्रेरित किया। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पूरन सिंह नित्वाल व विपिन चंद्र जोशी को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके दीर्घायु होने समेत स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की गई।

उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक दूरसंचार पूरन सिंह नित्वाल ने पुलिस विभाग में जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश), एसपीएफ मुरादाबाद (उ.प्र.), जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद अल्मोड़ा में सेवाएं दीं और 40 वर्ष, 09 माह, 14 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी जबकि अपर उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी ने पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 34 वर्ष, 03 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की।

विदाई कार्यक्रम का संचालन अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी ने किया। समारोह में निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, उप निरीक्षक (एम) पुष्पा भट्ट, हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), अपर उप निरीक्षक दूरसंचार बसन्त लाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments