HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज़ : लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए आगे आए...

मोटाहल्दू न्यूज़ : लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए आगे आए कमलेश चंदोला, बांटा राशन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

मोटाहल्दू। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। उनके पास कोई काम नहीं है और वे इस संकट की घड़ी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश चंदोला आगे आए। लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को राशन दिया।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं की टीम की मदद के साथ विधानसभा क्षेत्र के गौलापार, चोरगलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, बेरिपडाव, गोरापडाव, मोतीनगर, बिन्दुखत्ता, लालकुंआ के साथ आसपास के जरूरतमंद लोगों के बीच राशन बांटा। बता दें कि कमलेश चंदोला हल्दूचौड़ क्षेत्र में ही रहते हैं, वह लगातार मजदूरों व गरीब तबके के लोगो के बीच जाकर उनका हालचाल जान रहे है उन्होंने बताया कि वह अभी तक 80 कुंतल से अधिक आटा, चावल बांट चुके है, इसके साथ ही वह राशन किट में आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज के साथ तेल व साबुन भी वितरित कर रहे है। उनका यह अभी लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments