HomeAccidentUP News : सड़क हादसे में चार की मौत, चार घायल

UP News : सड़क हादसे में चार की मौत, चार घायल

UP News | कानपुर देहात जिले के गजनेर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पामा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हृदयपुर गांव के निकट बुधवार और गुरुवार की रात करीब ढाई बजे यह हादसा उस समय हुआ जब औरैया के विधूना क्षेत्र के जय सिंह (25) अपनी बुआ संतोष और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने गांव जा रहे थे कि झपकी लगने के कारण उनकी कार एक पेड़ से टकरा गयी।

इस हादसे में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जय सिंह, संतोष के अलावा प्रिया (16) और रज्जोदेवी (60) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक यात्री को कानपुर के लाला लाजपतराय रेफर किया गया है जबकि अन्य तीन का इलाज कानपुर देहात के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments