Haridwar : गंगा घाट पर प्रेमिका के साथ बैठे मुस्लिम युवक का सिर मुंडवाया; वीडियो वायरल

0
Haridwar : गंगा घाट पर प्रेमिका के साथ बैठे मुस्लिम युवक का सिर मुंडवाया; वीडियो वायरल

Haridwar News | हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाट पर बैठे अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। मुस्लिम बताए जा रहे युवक की पिटाई करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।


ADVERTISEMENTS

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक घाट का एक लड़का-लड़की की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो बुधवार की दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक-युवती को पकड़कर एक युवक खुद को हिंदूवादी संगठन का गौ रक्षा प्रमुख बताता दिख रहा है। लड़की के साथ खड़े एक मुस्लिम युवक को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ रहा है। युवती उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। घाट पर मौजूद अन्य युवक भी उसे पकड़कर पीट रहे हैं।

हंगामा करने वाले युवक लव जिहाद का आरोप लगा रहा है। जबकि युवती बार-बार ऐसा कुछ न होने की बात कह रही है। युवती युवक का हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपित उसे पकड़कर फिर से पीटना शुरू कर देते हैं। यहीं नहीं युवक को नीचे बैठाकर नाई को बुलाकर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। उनके साथ आए एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुटी

युवक काशीपुर और युवती बिजनौर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने शहर कोतवाल भावना कैंथोला से पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS