HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

👉 न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक पीड़िता कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ दिनों से कोई अज्ञात लड़का कभी स्कूल में व कभी रास्ते में धमकी भरे और गंदी-गंदी बातें लिखकर पत्र दे रहा है। इस सम्बन्ध में पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि नवीन रौतेला पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह रौतेला निवासी द्यांगड़ वर्ष 2015-2016 से मेरे साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा है और उसके द्वारा ये पत्र दिए जा रहे हैं। मेरी पुत्री नाबालिग है, नवीन रौतेला द्वारा तभी से लगातार मेरी पुत्री का दुष्कर्म किया गया है और किसी को भी इसके संबंध मे बताने पर मेरी पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी नवीन रौतेला के विरुद्व कोतवाली बागेश्वर में आईपीसी की धारा 376(च)/506 भादवि व 5(ठ)/6 पोक्सो में मामला दर्ज कर एसआई मीना रावत को जांच सौंपी गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने एसएसआई खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों में उसके घर द्यांगड़ से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments