HomeUttarakhandNainitalगर्जिया देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं कर सकेंगे दर्शन, इस...

गर्जिया देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं कर सकेंगे दर्शन, इस वजह से लिया गया निर्णय

Garjiya Devi Mandir | नैनीताल जिले में कोसी नदी के बीच में स्थित गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे। देवी मां का डोला शिव मंदिर के पास स्थापित किया जाएगा। यहीं पर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे। यह निर्णय मंदिर के टीले में आ रही दरारों के चलते लिया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम राहुल साह ने कहा कि बरसात में मंदिर के टीले में दरारें आ गईं थीं, इसी को ध्यान में रखते हुए कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान को देखते हुए 26 और 27 नवंबर को गर्जिया मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला लगेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए देवी का डोला शिव मंदिर के पास स्थापित किया जाएगा।

एसडीएम राहुल साह ने बताया कि मुख्य मंदिर में दर्शन पूजन प्रतिबंधित रहेगा। दो दिवसीय मेले का आयोजन मंदिर समिति की ओर से किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments