HomeAccidentउत्तराखंड में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहा, करीब...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहा, करीब 36 मजदूर फंसे

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शनिवार देर रात यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि, ”सिल्कयारा टनल में शुरुआती बिंदु से करीब 200 मीटर पहले सुरंग का एक हिस्सा टूट गया है, सुरंग का निर्माण कार्य देख रहे NHIDCL के अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के अंदर करीब 36 लोग फंसे हुए हैं। आगे पढ़ें…

कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। उत्तरकाशी जिले के डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। आगे पढ़ें…

शिफ्ट चेंजिंग के दौरान हुआ हादसा

रात्रि शिफ्ट वाले श्रमिक टनल से बाहर आ रहे थे, अगली शिफ्ट वाले भीतर जा रहे थे। टनल के मुख्य द्वार से करीब 200 मीटर दूरी पर ऊपरी हिस्से से मलबा आने से टनल बंद हो गयी। यहां से करीब 2700 मीटर भीतर मजदूर काम कर रहे थे। कार्यस्थल तक ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए डाली गई लाइन भी मलबे से ध्वस्त हो गयी। हालांकि परियोजना के अधिकारी भीतर पर्याप्त मात्रा में पानी और ऑक्सीजन उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। आगे पढ़ें…

फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का एकमात्र विकल्प टनल से मलबा हटाना ही है। बताया जा रहा है कि जितना मलबा हटाया जा रहा है, उससे अधिक मलबा टनल के ऊपरी तरफ से आ जा रहा है। जिस जगह टनल में ऊपरी तरफ से मलबा आ रहा है, वहां कठोर चट्टान (हार्ड रॉक) नहीं है। आगे पढ़ें…

आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहा है इस सुरंग का निर्माण

इस प्रोजेक्ट की यह सबसे लंबी (साढ़े चार किलोमीटर) डबल लेन सड़क सुरंग है। इसका करीब चार किलोमीटर निर्माण हो गया है। सुरंग के निर्माण में मजदूर दिन-रात जुटे रहते हैं। फरवरी 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच 4.5 किलोमीटर लंबी इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी। यह सुरंग करीब 853 करोड़ की लागत से बन रही है। राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) की देखरेख में डबल लेन सुरंग देश की पहली अत्याधुनिक सुरंग न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से बनाई जा रही है। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी ने इसका निर्माण जनवरी, 2019 में शुरू किया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments