HomeUttarakhandBageshwarशाबाश बच्चों: राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते 13...

शाबाश बच्चों: राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते 13 मेडल

👉 01 स्वर्ण, 04 रजत, 08 कांस्य पदक झटके

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते 01 स्वर्ण, 4 रजत, 8 कांस्य के साथ 13 मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTSAd

जनपद के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम के साथ देहरादून पहुंचे शिक्षक प्रताप कबडोला ने बताया कि जनपद के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 13 पदक प्राप्त किये।

इन्होंने जीते मेडल

हेमा ने हाईजम्प स्वर्ण, भाला कांस्य, कृतिका ने गोला रजत, तनुजा दानू ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य, 1500 मीटर दौड़ रजत, क्रास कंट्री में कांस्य, गीतांजली ने गोला में कांस्य, राजा ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य, पवन ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत, संतोष ने लम्बी कूद में कांस्य, चांदनी ने वाक रेस में रजत, देव कुमार ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य, काजल ने ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किये।

इस दौरान टीम प्रभारी कुंदन कालाकोटी, टीम‌ कोच ललित नेगी, कुलदीप वर्मा, राकेश बिष्ट, विपिन चौहान, पुष्पा धपोला, पूनम आर्या, गीता आर्या, प्रताप रावत, भुवन बोरा आदि मौजूद रहे।

जनपद के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष श् बसन्ती देव ,विधायक पार्वती दास, सुरेश गडिया, राज्य मंत्री शिव सिह बिष्ट ,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल , पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ,सीईओ गजेंद्र सिंह सौन जिला क्रीडा अधिकारी गुंजन बाला, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments