उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जांच की मांग, कांग्रेस ने फूंका मंत्री व विधायक का पुतला

0
कांग्रेस ने फूंका मंत्री व विधायक का पुतला
कांग्रेस ने फूंका मंत्री व विधायक का पुतला

👉 कहा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी प्रदेश सरकार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रदेश के उद्यान विभाग में हुए कथित घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज यहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शिखर तिराहे पर मंत्री गणेश जोशी और भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला फूंका गया।


ADVERTISEMENTS

पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा की भाजपा की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। आज पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में लूट—खसोट मचाई गई है। जब तक न्यायलय संज्ञान नहीं ले रहा है तब तक भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार को दबाने का काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग में हुए घोटाले में लिप्त भाजपा के मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। कहा कि प्रमोद नैनवाल विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल चौहान, दिनेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल, निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, जगदीश पांडे, ललित सतवाल, विक्रम बिष्ट, दानिश खान, रोहित रौतेला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1