HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : घर छोड़ कर भाग रहे दो बच्चे काठगोदाम रेलवे स्टेशन...

अल्मोड़ा : घर छोड़ कर भाग रहे दो बच्चे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बरामद

ADVERTISEMENTS
पुलिस ने नाबालिगों को किया परिजनों के सुपुर्द

CNE REPORTER, ALMORA. दो नाबालिग बच्चों ने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर बिना बताए घर से भाग जाने का प्लान बनाया। वह सुबह—सवेरे चुपचाप घर से भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। जिसके बाद घर छोड़ कर भाग रहे इन दो नाबालिगों को काठगोदाम रेलेवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी। बताया कि उसका पुत्र उम्र 11 वर्ष व भतीजा 13 वर्ष प्रातः 07 बजे के लगभग घर से बिना बताये कही चले गये हैं। जिनकी काफी ढूढ़खोज कर ली है, लेकिन कुछ पता नही चल पा रहा है। घर पर सभी परिजन काफी परेशान हैं।

मामला नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी का होने पर थाना द्वाराहाट में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट को शीघ्र बच्चों की तलाश/बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

बच्चों की तलाश में पुलिस ने की खोजबीन

गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्नों स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों, स्थानीय दुकानदारों व लोगों को बच्चों की फोटो दिखाकर पूछताछ की गयी। थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करने पर एक स्थान पर दोनों बच्चे पैदल जाते हुए दिखाई दिये।

द्वाराहाट पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की फोटो, पहचान डिटेल व सीसीटीवी फुटेज जनपद के सभी थानों, जनपद नैनीताल पुलिस व जीआरपी काठगोदाम को तलाश हेतु भेजे गये। द्वाराहाट पुलिस द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम के सहयोग से दोनों गुमशुदा नाबालिग बच्चों को 24 अक्टूबर, 2023 की रात्रि में काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अपने बच्चों के गुमशुदा होने पर चिंतित परिजन बच्चों को सकुशल पाकर काफी खुश हुए। उनके द्वारा थाना द्वाराहाट पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल —

नाबालिकों को बरामद करने वाली थाना द्वाराहाट पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल शेखर पुनेठा, कांस्टेबल नन्दकिशोर भट्ट, हेड कांस्टेबल संजय चन्द्र व कांस्टेबल सूरज धामी शामिल रहे।

तलाड़ वाले बसंत सिंह कनवाल का मिल गया खोया मोबाइल, जताया आभार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments