HomeAccidentदुर्घटना: अल्मोड़ा के सत्यों में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

दुर्घटना: अल्मोड़ा के सत्यों में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के लमगड़ा थानांतर्गत आज सुबह एक कार ग्राम सत्यों के पास खाई में जा गिरी। जो सवारियां छोड़कर लौट रही थी। इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना आज सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। किसी ने थाना लमगड़ा में सूचना दी कि ग्राम सत्यों में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा संजय जोशी मय पुलिस बल के मौके को रवाना हुए। घटनास्थल पर मालूम लगा कि स्विप्ट डिजायर कार संख्या डीएल—1 जेडसी—7131 ग्राम सत्यों से सवारी छोड़कर वापस लौट रही थी। जिसे गौलीमहर जाना था। इसी बीच मेरधुरा से करीब 500 मीटर पहले वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। तत्काल लमगड़ा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में जाकर देखा और पाया​ कि सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी पहचान विनोद सिंह रावत, 43 वर्ष, पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी गौलीमहर, थाना लमगडा, जिला अल्मोडा के रुप में की गई। जो वाहन का चालक था। इसके अलावा पुलिस को पता लगाया तो पता चला कि उसके अलावा वाहन में अन्य कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से स्टेचर व रस्सों के सहारे अचेत विनोद सिंह रावत को सड़क तक लाई और सीएचसी लमगड़ा ले गई, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कानि. जीतेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह व देवराज सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments