Uttarakhand : तेरहवीं से वापस लौटते समय हुआ हादसा, दो किशोरों की मौत

0
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Uttarakhand Accident News : उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बाजपुर निवासी दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। सूचना पर यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

जानकारी के अनुसार, बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे में अर्जुन (15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत (16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10वीं का छात्र था।

सूचना मिलने पर यूपी के मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, सीओ अनुज चौधरी, स्वार कोतवाल कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS