HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बेटियों ने नृत्य व रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां

बागेश्वर: बेटियों ने नृत्य व रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां

👉 कंट्रीवाइड स्कूल में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के ​तहत कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेटियों ने कुमाऊंनी वेशभूषा में नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लोगों से बेटी के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का महत्व बताया। समाज सेवा को समर्थन दिया। कहा कि कार्यक्रम से बेटियों के शिक्षा के प्रति समर्पितता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ बेटियों के भविष्य को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण संदेश भी अभियान है। विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और कला कार्यक्रमों में भाग लिया। जिसमे रंगोली, कुमाऊंनी गीत स्पर्धा, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां प्रमुख रहीं। संचालन प्रज्ञा कांडपाल ने किया। इस दौरान मनोज गढ़िया, मीनाक्षी धपोला, सचिन बिष्ट आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments