HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आखिर हड़ताल पर जाने को क्यों विवश हैं डिप्लोमा इंजीनियर्स...

अल्मोड़ा : आखिर हड़ताल पर जाने को क्यों विवश हैं डिप्लोमा इंजीनियर्स !

कुमाऊं मंडल स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम जारी

✍️ शक्ति सदन में समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर विचार मंथन

CNE ALMORA/ उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का कुमाऊं मंडल स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम जारी है। आज चतुर्थ दिवस ग्रेड पे, तबादला एक्ट सहित विभिन्न लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल पर जाने का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

यहां शक्ति सदन अल्मोड़ा में आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा हुई। कनिष्ठ अभियंता को 10 वर्ष की सेवा के उपरांत 5400 ग्रेड पे को न दिये जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की गई। साथ ही स्थानान्तरण एक्ट का पालन नहीं किये जाने पर असंतोष जताया।

वक्ताओं ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ व एसडीएमएफ के आगणनों में हस्तक्षेप किया जाना पूरी तरह अनुचित है। तकनीकी विभाग से संबंधित आगणनों की स्वीकृति में प्रशासन के अधिकारियों की जांच के उपरांत स्वीकृति मिलना अत्यंत खेदजनक है।

लोक निर्माण विभाग में गैंग की भर्ती नहीं होने से कार्यों की गुणवत्ता एवं दूरस्त क्षेत्रों के मार्गों में मार्गों के अनुरक्षण कार्य में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पडृ रहा है। उक्त समस्याओं के समाधान नहीं होने पर एक स्वर से हड़ताल पर जाने का आह्वान किया गया।

बैठक में अजय टम्टा, रवीन्द्र सिंह मेहरा, रवि दानी, सुरेश डंगवाल, उमेश लाल साह, प्रदीप जोशी, दीप चौधरी, मनोज महतोलिया, हरीशचंद्र जोशी, दीपक कांडपाल, हेमंत पाठक, गोविंद नाथ, पूरन फर्तयाल, सुकीर्ति राठौर, सुरेश कुमार, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments