HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे पलटी कार, एक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे पलटी कार, एक की मौत

अल्मोड़ा समाचार | यहां नैल-डौटियाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे पलट गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य बाल-बाल बचे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैल-डौटियाल मोटर मार्ग पर कार संख्या UK-06 T-8643 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे।

हादसे की सूचना पर सल्ट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा। जहां डॉक्टर ने 74 वर्षीय नरपत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी डाढोली रेवा थाना सल्ट को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में चालक प्रकाश (30) पुत्र गोपाल गोपाल राम, सुनीता देवी (34) पत्नी नरेश सिंह, ओम प्रकाश (28) पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम ऐराडी बिष्ट, थाना सल्ट बाल-बाल बचे।

थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि अन्य सभी लोग सुरक्षित है। मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments