HomeAccidentनैनीताल : काकड़ीघाट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

नैनीताल : काकड़ीघाट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

नैनीताल | सोमवार देर रात काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस चौकी खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS

SDRF टीम रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन (UK-04 CB-8839) के पास पहुंची, वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक 38 वर्षीय पूरण सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, निवासी पिथौरागढ़ ही सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके शव को टीम ने मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपर्द किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments