ADVERTISEMENTS
Uttarakhand Weather | उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
ADVERTISEMENTS

