HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: चहुंओर चल पड़ी मां दुर्गा की भक्ति की बयार

अल्मोड़ा/बागेश्वर: चहुंओर चल पड़ी मां दुर्गा की भक्ति की बयार

ADVERTISEMENTS

👉 दुर्गा महोत्सव का आगाज, जगह—जगह सजे पंडाल
👉 सुबह से ही पूजा—अर्चना करने वालों को लगा तांता

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: शारदीय नवरात्र के शुरू होते ही आज से अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में चहुंओर मां दुर्गा की भक्ति की बयार चल पड़ी है। पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है। पहली नवरात्र को आज सुबह लोगों ने स्नान कर माता की विशेष पूजा—अर्चना की गई। कई लोगों खासकर महिलाओं ने व्रत धारण कर देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। पहले दिन आज शैलपुत्री रूप की पूजा हुई। जगह—जगह मां दुर्गा के पंडाल सजे हैं। जहां पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह से ही जारी है।

अल्मोड़ा: नवरात्र शुरू होते ही सां​स्कृतिक नगरी में भक्ति की बयार बही है। विभिन्न स्थानों पर दुर्गा महोत्सव शुरू हो गए हैं। मां दुर्गा की भव्य व आकर्षक मूर्तियों के साथ पंडाल सजे हैं। भक्त इन पंडालों में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। इतना ही नहीं भजन—कीर्तनों का दौर चल रहा है। इधर पहली नवरात्र में घरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। लोगों खासकर महिलाओं ने नगर के नंदादेवी, उल्का देवी, बानड़ी देवी, पातालदेवी, जाखनदेवी आदि देवी मंदिर व चितई गोलू देवता मंदिर श्रद्धालुओं से पटे रहे।
बागेश्वर में धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

बागेश्वर: यहां देवी व दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया है। इस मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की। नुमाइशखेत में दो स्थानों पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नगर पूजा कमेटी के देवी पूजा महोत्सव का दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मांग के नौ रूपों की पूजा होती है। देवी सभी के दुखों को हरने वाली है। पाप, पाखंड का विनाश करने वाली है। उन्होंने शारदीय नवरात्र पर सभी की बेहतरी का प्रण किया। इससे पूर्व महिलाओं ने शंख, तूतरी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलश यात्रा निकाली। इस दौरान कमेटी के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय, सूरज जोशी, प्रशांत मलड़ा, दीपक जोशी, प्रमोद मेहता आदि उपस्थित थे।

उधर, नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शुभारंभ किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। सरयू का जल कलशों में भरा और मां के चरणों पर अर्पित किया। इस दौरान बृज किशोर वर्मा, नवीन लाल साह, अनुज साह, राहुल साह, जीवंती कांडपाल, चंद्रा उपाध्याय आदि उपस्थित थे। इधर, मां भगवती मंदिर कठायतबाड़ा में बैसी का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। देव डागरों को सूर्यकुंड के समीप सरयू नदी में स्नान कराया गया। वहां से ढोल-नगाड़ों, तूतरी के साथ भक्तजन मंदिर पहुंचे। पंडितों ने मंत्रोचारण कर पूजा-अर्चना की। जिससे समूचा क्षेत्र देवी के भजनों से गुंजने लगा है। इस दौरान हीरा बल्लभ भट्ट, मोहन सिंह कनवाल, मोहन चंद्र पांडे, ईश्वर दत्त पांडे, सुरेश खेतवाल, प्रेम सिंह हरड़िया, अखिल ओली, त्रिलोक हरड़िया, रेखा खेतवाल, काजल ओली, सीमा खेतवाल, चंद्र दत्त पांडे, शिव दत्त पांडे, राजेंद्र मेहता आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments