HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दुकान की आड़ में शराब पिलाने व बेचने का धंधा, दुकानदार...

अल्मोड़ा: दुकान की आड़ में शराब पिलाने व बेचने का धंधा, दुकानदार गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भतरोंजखान थानांतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया, जो अपनी फास्ट फूड की दुकान की आड़ में शराब पिलाने व बेचने के धंधे में लिप्त पाया गया।

ADVERTISEMENTSAd

भतरोंजखान थाना पुलिस ने अभियान के तहत बासोट बाजार में कुबेर सिंह पुत्र चन्दन सिंह, निवासी ग्राम सौरे, थाना भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा को अपनी फास्ट फूड की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते व बेचते पकड़ा। उसकी दुकान से 02 बोतल, 12 पव्वे देशी शराब तथा शराब पिलाने में प्रयुक्त गिलास और खाली अद्धे/पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरोंजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में भिकियासैंण चौकी प्रभारी गंगा राम गोला, हेड कांस्टेबिल महेन्द्र बिष्ट व शादाब खान, कांस्टेबिल सुरेश कोरंगा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments