सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट ब्लॉक के शामा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उप चुनाव में भूपेंद्र सिंह कोरंगा विजयी रहे। अनर्सा के ग्राम प्रधान पद पर दीपा देवी विजेता रहीं हैं।
ADVERTISEMENTS
शनिवार को उपचुनाव की मतगणना हुई। भूपेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह को 48 मतों से हराया। उन्हें 337, नरेंद्र सिंह को 289 मत पड़े। तीसरे प्रत्याशी मान सिंह को 127 वोट मिले, जबकि 13 वोट रद्द हुए। विकास खंड बागेश्वर के अनर्सा गाव में ग्राम प्रधान पद पर दीपा देवी विजयी हुई। उन्होंने अपनी विरोधी आनंदी देवी को छह मतों से पराजित किया। चुनाव में कुल मत 340 पड़े थे। उन्हें 171, जबकि आनंदी को 165 वोट मिले। चार मत रद्द हुए। निर्वाचित प्रतिनिधियों को रिटर्निंग ऑफिसर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया।