HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बारबर सहित 18 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप ! रानीखेत, दन्या, भैसियाछाना,...

अल्मोड़ा : बारबर सहित 18 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप ! रानीखेत, दन्या, भैसियाछाना, भिकियासैंण व सल्ट से मिले केस….पढ़िये पूरी ख़बर…..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार न केवल इजाफा हो रहा है, बल्कि देश व प्रदेश में चल रही अनलॉक प्रक्रिया के बीच आम जनता का अपने को कोरोना से महफूज रखना किसी बड़ी चुनौती से कम साबित नही हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि आज जनपद में 18 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इससे भी अधिक चिंता में डालने वाली बात तो यह है कि भिकियासैंण में एक नाई (हेयर ड्रेसर) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि आज दन्या से 02, भैसियाछाना से 01, रानीखेत से 08, भिकियासैंण से 01 तथा सल्ट से 06 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। आपको बता दें कि सरकारी आंकड़ों में अब तक अल्मोड़ा में 298 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से 211 उपचार के बाद ठीक हो गये हैं, जबकि वर्तमान में एक्टिव केस 84 बताये जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 02 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। अलबत्ता मौजूदा हालात में इतना कहा जा सकता है कि कोरोना से सुरक्षा ही बचाव है। एक ओर देश—प्रदेश में जहां अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है, वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आम जनता को इन हालातों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments