HomeAccidentउत्तराखंड : बस और बोलेरो की भिड़ंत, हादसे में दो की मौत,...

उत्तराखंड : बस और बोलेरो की भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, 7 घायल

Uttarakhand News | टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और बोलेरो कार के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात यात्री घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6 बजे ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर केदारनाथ से लौट रही यात्रियों से भरी बोलेरो (UK13TA0583) ब्रह्मपुरी के पास सामने से आ रही निजी परिवहन कंपनी की बस (UK15PA0236) से टकरा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर चोटें लगने की वजह से 22 वर्षीय पिंकी पुत्री सोतु दास निवासी दुर्गापुर प्लेन, जिला सिप्ला, कोलकाता और सोमनाथ पाल निवासी पश्चिम बंगाल की दर्दनाक मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि घायलों की पहचान सोतु दास (42) पुत्र तपन दास उनकी 15 वर्षीय बेटी सिया दास, सोमदास पत्नी शांतिदास (40) सभी निवासी दुर्गापुर प्लेन, जिला सिप्ला, कोलकाता, शोभित शाह, शोभित दत्ता दोनों निवासी पश्चिम बंगाल, अभिषेक पांडे निवासी मध्य प्रदेश और चालक लक्ष्मण पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा कार के बेकाबू होने से प्रतीत हो रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments