HomeDelhiउत्तराखंड : दिल्ली के लिए एक और ट्रेन को मंजूरी मिली

उत्तराखंड : दिल्ली के लिए एक और ट्रेन को मंजूरी मिली

ADVERTISEMENTS

देहरादून | कोटद्वार से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है, जी हां कोटद्वार से दिल्ली के बीच जल्द ट्रेन शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी ने अगस्त में केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

दरअसल, पहले मसूरी एक्सप्रेस में नजीबाबाद में दो डिब्बे अलग से जुड़ते थे। ये डिब्बे कोटद्वार से संचालित होते थे। कोरोना काल के बाद इन डिब्बों की सुविधा बंद हो गई। इससे कोटद्वार और पौड़ी के व्यापारियों के साथ सेना के जवानों का रात में सफर मुश्किल हो गया था। बुधवार को वैष्णव ने बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि कोटद्वार से दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है, जिसका संचालन जल्द शुरू होगा। बलूनी ने उनका आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments