HomeUttarakhandAlmoraजैंती : तहसील की टीम ने गांवों का लिया जायजा, दिशा—निर्देश दिए

जैंती : तहसील की टीम ने गांवों का लिया जायजा, दिशा—निर्देश दिए

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जैंती। कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत बुधवार को जैंती तहसील प्रशासन की टीम तहसील के उन दो गांवों में पहुंची, जहां पिछले दिनों कोरोना संक्रमित​ मिले थेे। जिन्हें उसी दिन अल्मोड़ा भेज दिया गया था। आज जैंती के प्रभारी तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तहसील की टीम तहसील क्षेत्र के उन दो गांवों में गई और संबंधित परिवारों के सदस्यों व ग्रामीणों को कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश दिए और गांवों का जायजा लिया। ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पूर्व तहसील के एक गांव में एक व्यक्ति तथा दूसरे गांव में एक ही परिवार के दो व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। निरीक्षण टीम में राजस्व उपनिरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट, रामकृष्ण उप्रेती, दिग्पाल सिंह बोरा, आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments