HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विधायक मोहन सिंह महरा का पुतला फूंका

अल्मोड़ा: विधायक मोहन सिंह महरा का पुतला फूंका

👉 जागेश्वर विधानसभा में विकास कार्य रोकने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा के​ विधायक मोहन सिंह महरा का आज लमगड़ा चौराहे पर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक डाला। उनका आरोप है कि विधायक ने जागेश्वर विधानसभा के विकास कार्यों को रोकने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय ने पद का दुरुपयोग करने संबंधी नोटिस भी दिया है।

उन्होंने अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के कार्यों पर ब्रेक लगाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार लगातार संविधान व कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और द्वेष भावना से काम कर रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री दीवान सतवाल, मल्ला सलाम प्रभारी रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र बिलवाल, प्रधान धूरासंग्रौली दयाल पांडे, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख मोहन ढैला, दीपक मलाड़ा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल बनौली समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

उधर आज जैंती में भी कांग्रेसजनों ने जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा को विकास विरोधी बताते हुए विरोध किया और उनका पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर काम रोका गया। उन्होंने कहा कि यह बात भाजपा सरकार के विकास विरोधी होना स्पष्ट करता है। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष पुभाऊं रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष चौखुरी मोहन सिंह कुंजवाल, प्रदीप बिष्ट, किशोर कुंजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदि कई कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments