HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिले में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

बागेश्वर: जिले में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा 16 तारीख से 31 तारीख तक भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चों द्वारा अलग-अलग प्रोग्राम आयोजित किए जाने हैं, जिसमें सफाई व रक्तदान अनेक कार्यक्रम आयोजित होने हैं।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद तिवारी, मथुरा प्रसाद, दीपा आर्य, सुनीता टम्टा, जीवंती कांडपाल, पंकज टम्टा, बीसी जोशी, मोहन उप्रेती, प्रकाश चंद्र साह, राजेंद्र पूना आदि मौजूद रहे।
मरीजों को बांटे फल

कपकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में जाकर मरीजों को फल बांटे। प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।उन्होंने मरीजों से कहा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से₹पांच लाख तक उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार के माध्यम से फ्री इलाज किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, विक्रम शाही, मनोहर राम, चंपा देवी, धन सिंह भौर्याल, राम सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments