HomeUttarakhandAlmoraअस्पतालों में बांटे फल, क्रास कंट्री दौड़ आयोजित

अस्पतालों में बांटे फल, क्रास कंट्री दौड़ आयोजित

ADVERTISEMENTS

👉 अल्मोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पर आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय व बेस चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल बांटे गए और भाजयुमो ने क्रांस कंट्री दौड़ आयोजित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में जाकर में भर्ती रोगियों को फल वितरण किए। इस मौके पर भाजयुमो ने क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की। जिसमें 25 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसके फलस्वरूप गुरलाल को प्रथम पुरस्कार स्वरुप 5100 रुपये, मनोज जोशी को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपये तथा मनोज रावत को तृतीय पुरस्कार के रुप में 1100 रुपये प्रदान किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत पिथौरागढ़ जिले के सह प्रभारी गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा लता पांडे, तारा जीना, चम्पा पांडे, जिला महामंत्री रेखा आर्य, दीप्ति पवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, नमो ऐप के कृष्ण बहादुर सिंह, अजय वर्मा, ललित मेहता, आनन्द कनवाल, दीक्षांत पवार, घनश्याम जोशी, महेश बिष्ट, सौरभ वर्मा, कृष्णा सिंह, प्रकाश बिष्ट, चंदन बहुगुणा, कन्हैया बिष्ट, पारस कांडपल, कनक पंत, आशीष गुरुरानी, जगदीश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
चौहान के नेतृत्व में बेस में फल वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बेस अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों को फल वितरण कर मरीजों का हालचाल जाना। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल, प्रताप सिंह कनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पूर्व महामंत्री मदन बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल बिष्ट, व्यापार मंडल महासचिव राहुल बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, चमन मेहता, हिमांशु लोहनी, मंडल मंत्री महेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, मनोज लटवाल, प्रधान अर्जुन बिष्ट, विनोद कनवाल, वीरेंद्र सिंह, अमित मेहता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments