HomeUttarakhandAlmoraअस्पताल के पास गहरी खाई में इस हालत में पड़ा मिला शव,...

अस्पताल के पास गहरी खाई में इस हालत में पड़ा मिला शव, हड़कंप

👉 शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। यहां मौना ल्वेशाल रोड में आरोही अस्पताल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की आयु करीब 45 साल की आंकी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसआई बालकृष्ण ने बताया कि वन रक्षक नथुवाखान रेंज नैनीताल से उन्हें आज शुक्रवार की दोपहर इस बावत सूचना मिली। जिसमें उन्होंने बताया कि मौना ल्वेशाल रोड पर आरोही अस्पताल के पास 50 मीटर गहरी खाई में एक शव पड़ा है।

सूचना मिलने के बाद एसआई बालकृष्ण हमराह एचसी प्रेम प्रकाश व गोपाल सिंह बिष्ट के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। जांच में पुलिस टीम ने पाया कि 50 मीटर गहरी खाई में पड़ा शव किसी पुरुष का है। आस—पास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास हुए, लेकिन इस विषय में कुछ पता नहीं चल पाया।

उन्होंने बताया कि मरने वाले का औसत कद 5 फीट 2 इंच, मजबूत जिस्म तथा सिर के बाल लाल व काले हैं। साथ ही सफेद दाढ़ी है। उसने सफेद टी शर्ट पहनी है। जिसमें वर्ल्ड कप अर्बन 1983 अंग्रेजी में लिखा है। गले में काले दानों की माला व हाथ में कलावा पहने है।

माथे व दायीं आंख के पास चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। शरीर काला पड़ चुका है। ऐसा प्रतीत होता है कि मौत तीन से चार दिन पूर्व हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तराखंड: तीन लोगों ने साढ़े तीन हजार लोगों को लगा दिया सात करोड़ का चूना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments