HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : काठगोदाम स्टेशन पर जीआरपी कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान

हल्द्वानी : काठगोदाम स्टेशन पर जीआरपी कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान

हल्द्वानी समाचार | काठगोदाम रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतर रही महिला का पांव फिसल गया। वहां मौजूद जीआरपी के कांस्टेबल ने सुझबूझ का परिचय देते हुए महिला को बचा लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर नरेश कोहली ने बताया कि दमुवाढूंगा शिवपुरी निवासी आनंदी देवी गुरुवार को अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए काठगोदाम स्टेशन आयी थी। सुबह 11:15 बजे लखनऊ एक्सप्रेस में रिश्तेदारों को बैठा कर जैसे ही वह उतरने लगी, उसका पांव फिसल गया।

लेकिन महिला ने ट्रेन के हैंडिल को पकड़ लिया। वह घिसटते हुए ट्रेन के साथ जाने लगी। तभी जीआरपी थाने में तैनात तथा स्टेशन में ड्यूटी में कर रहे हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने ट्रेन के साथ घिसटकर जा रही आनंदी देवी को पकड़ कर किसी तरह से किनारे किया। इसमें कुछ सेकेंड की भी देर हो जाती, तो महिला ट्रेन के नीचे भी जा सकती थी। मौके पर मौजूद यात्रीगणों ने हेड कांस्टेबल की सूझ-बूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहाना की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments