HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड दुःखद : ड्यूटी के दौरान गढ़वाल राइफल का जवान शहीद

उत्तराखंड दुःखद : ड्यूटी के दौरान गढ़वाल राइफल का जवान शहीद

Uttarakhand News | उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है, कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव निवासी राइफलमैन 30 वर्षीय दीपेंद्र सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि दीपेंद्र गढ़वाल राइफल में सेवारत थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी। अभी पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनका दो साल का बेटा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments