HomeAccidentउत्तराखंड : स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग

उत्तराखंड : स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग

Accident News | उत्तराखंड से हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही है, यहां हरिद्वार जिले में मंगलवार देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात तीन बजे करीब खानपुर लक्सर मार्ग पर खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चार लोग सवार थे जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल (29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि प्रथम दृश्य झपकी आने के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

हल्द्वानी की शैली शरण यूपी में बनेंगी जज – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments